चेहरे को अक्सर व्यक्तित्व का दर्पण कहा जाता है। चेहरे की सुंदरता बढ़ाने में आइब्रो महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। काली-लंबी और सुंदर आइब्रो हर लड़की चाहती है। वैसे भी हमारी आंखें और आइब्रो हमारे चेहरे को आकर्षक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
आज के फैशन ट्रेंड के हिसाब से तो आजकल की लड़किया मोटी और लंबी आईब्रो को काफी पसंद करते है। अगर आप भी अपनी पतली, हल्की आइब्रो को घना और चौड़ा बनाना चाहती हैं, तो कुछ खास उपायों को अपनाना होगा। अगर आपकी आइब्रो बहुत पतली या हल्की हैं, तो आप कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर उन्हें घना और सुंदर बना सकती हैं।
-
असरदार फॉर्मूला है दूध
आइब्रो को घना बनाने के लिए दूध बहुत उपयोगी होती है। दूध में मौजूद प्रोटीन और विटामिन आईब्रो की बालों की जड़ों को पोषण देते हैं और फिर से बढ़ने में मदद करते हैं। इसके लिए रात को सोने से पहले रुई को दूध में डुबोकर आइब्रो के आसपास लगाएं। इससे आपकी आइब्रो मोटी और मजबूत होगी। यह सबसे आसान और सस्ता नुस्खा है जो काफी प्रभावी भी होता है।
-
एलोवेरा जूस
शरीर की लगभग हर समस्या के लिए एलोवेरा बहुत मददगार है। आप एलोवेरा जैल खरीद सकते हैं या इसकी ताजा पत्तियों से जैल निकाल सकते हैं। इसका जेल आइब्रो को बढाने में मदद करेगा। अगर थ्रेडिंग के दौरान आपकी आइब्रो को कोई नुकसान होता है, तो एलोवेरा जूस इसकी मरम्मत करके आइब्रो की ग्रोथ को बेहतर बनाता है। इसे नियमित रूप से आइब्रो पर लगाएं।
-
कैस्टर ऑयल
यह अत्यधिक प्रभावी और घरेलू उपाय है, जो निश्चित रूप से प्रभाव दिखाता है। इसके अलावा, यह मोटी आइब्रो पाने के लिए सबसे पुराना और सबसे असरदार उपाय है।
इसे इस्तेमाल करने के लिए केवल 2-3 मिनट के लिए अपनी आइब्रो पर हल्के से तेल से मालिश करें और छोड़ दें। इसके बाद 30 मिनट के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। कुछ दिनों तक नियमित प्रयोग से आपको फर्क नजर आने लगेगा। यदि यह तेल जलन या बेचैनी का कारण बनता है, तो इसका उपयोग न करें।
-
नारियल का तेल
सौंदर्य देखभाल में नारियल तेल हम सभी का पसंदीदा है। इसका उपयोग त्वचा से लेकर बालों तक और चेहरे से लेकर पैरों तक किया जाता है। इससे रोजाना दो बार आइब्रो की मालिश करने से वे जल्द ही घने और काले हो जाते हैं।
-
प्याज का रस
प्याज में पाया जाने वाला सल्फर आइब्रो को बढ़ाने में मदद करता है। प्याज को अच्छे से पीसकर उसका रस निकाल कर आइब्रो पर लगाएं। प्याज का रस लगाने से उस जगह पर रक्त संचार बढ़ता है और भौंहों में नए बाल उगते हैं। इस रस को नियमित रूप से लगाने से आप जल्द ही मोटी आइब्रो पा सकते हैं।
-
अगर रोज ना कर पाएं
अगर आप कुछ ऐसे टिप्स चाहते हैं जो आपको रोज नहीं करना पडे, तो आप अंडे की जर्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे सप्ताह में दो बार केवल 10 मिनट के लिए लगाएं और फिर गुनगुने पानी से धो लें। इसके बाद अरंडी के तेल से थोड़ी मालिश करें।
अगर आइब्रो शेप में हैं तो आंखों के साथ-साथ पूरे चेहरे की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। आइब्रो न केवल आपके चेहरे के आकार को परिभाषित करता है बल्कि आपके चेहरे की विशेषताओं को बढ़ाकर आंखों को भी परिभाषित करता है। बहुत पतली आइब्रो आपके चेहरे को अजीब बनाती हैं। बेशक आप अपने लुक के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहते। साथ ही आप कभी भी अपनी त्वचा पर केमिकल का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं। रासायनिक के बजाय, आपको मोटी आइब्रो पाने के लिए प्राकृतिक तरीकों को अपनाना चाहिए। उपर दिए गए प्राकृतिक उपचारों की मदद से आप बिना केमिकल का इस्तेमाल किए त्वचा पर मोटी आइब्रो पा सकते हैं।